Type Here to Get Search Results !

ePathshala App क्या है इसका प्रयोग कैसे करें?

0

ePathshala App एक ऑनलाइन e-Learning Platform है जहाँ पर आपको हर Class के Study Materials मिल जाते है। इस App में आपको NCERT Books के साथ साथ भारत के सभी राज्यों के Board के अनुसार किताबे भी उपलब्ध है, जिसे आप pdf में प्राप्त कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते है।

इस app की सबसे खास बात यह है कि ये सारी किताबे आपको हिंदी, इंग्लिश और उर्दू भाषाओं में मिल जाएंगे। इसके साथ ही इस app में आपको audio और video study materials का भी Option मिल जाता है।

ePathshala App कैसे Install करें?

1. सबसे पहले आप अपने Mobile में मौजूद Play Store में जाएं।
2. अब आप Search Box में ePathshala App लिखें।
3. अब आपको Install का Option मिल जाएगा जिस पर Click कर आप ePathshala App को अपने मोबाइल में Install कर लें।


ePathshala App में Sign Up कैसे करें?

1.App Install करने के बाद जैसे ही आप app को open करेंगे वैसे ही app के द्वारा आपसे कुछ permission मांगी जाएगी ।
2. अब आप Allow  बटन पर Click करें।
3. अब आपको  आपसे अपनी भाषा चुनने को कहा जायेगा जिसमें आपको 3 भाषाएं मिल जाएंगी
     a. हिंदी
     b. English
     c. उर्दू

4. अब आप जिस भाषा मे अपना Study करना चाहते है या Study Materials को Save करना चाहते है उस भाषा को select करें। जैसे कि मैंने हिंदी भाषा का चुना किया है।
5. अब आपके सामने ePathshala का interface खुल कर सामने आ जायेगा जिसमे आपको निम्न Option मिल जाएंगे।
     a. छात्र
     b. शिक्षक
     c. अभिवाहक
     d. शिक्षाविद

6. यदि आप Student है तो छात्र वाले ऑप्शन पर click करें।
7. अब आपके सामने एक नया interface खुल कर सामने आ जायेगा जिसमें आपसे निम्न जानकारियां भरने को कहा जायेगा।
     a. नाम
     b. विद्यालय का नाम
     c. आप क्या पढ़ना चाहते है
     d. NCERT
     e. अन्य

8. अब आप इन सभी option को अच्छे से पढ़ कर भर दीजिये, जैसे कि आप NCERT पढ़ना चाहते है तो अपना नाम, विद्यालय का नाम, अपनी कच्छा और अपनी भाषा चुन कर नीचे right side में लाल रंग के tick के निशान पर click करें।
9. जैसे ही आप submit बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आप ePathshala App में registered हो जाएंगे जिसके बाद आप अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।
10. ePathshala App में Register करने के बाद आपको Main Menu में दो Option मिल जाएंगे। जिसके बाद आप अपनी पढ़ाई कर पाएंगे।
     1. ई-पाठ्यपुस्तकें
     2. ऑडियो/वीडियो


ePathshala से  पुस्तके कैसे Save करें?
1. सबसे पहले आप menu में नज़र आ रहे ई-पाठ्यपुस्तके Option पर click करें।
2. अब अपने जिस कच्छा का चुनाव किया है उससे संबंधित सभी पुस्तकें आपको नज़र आ जाएंगी।
3.  अब आप जिस विषय को save करना चाहते है उस पर  क्लिक करें।
4. अब आपके चुने हुए विषय का cover page नज़र आ जायेगा जिस पर आपको Click करना है।
5.अब आपको चुने हुए विषय के सारे अध्याय नज़र आ जाएंगे। यदि आप चाहे तो पूरा अध्याय save कर सकते है या कुछ ही अध्याय save कर सकते है। आप अपने अनुसार अध्याय का चयन कर save option पर click करें।
6. अब कुछ समय बाद आपका study material pdf file मे save हो जाएगा। जिसके बाद आप ओपन करके पढ़ सकते है।

तो दोस्तो मैं उम्मीद करता हु आपको पूरी तरह समझ आ गया होगा कि ePathshala क्या है और किस तरह से आप इसका प्रयोग कर आप पढ़ाई कर सकते है। इसके बावजूद यदि आपका कोई सवाल बाकी रह जाता है तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad